प्राकृतिक रंगों एवं बिना पानी की होली खेलने का संकल्प

उत्तर भारतीय विकास संस्थान की बैठक सम्पन्न 

 | 
uttar bharat vikas sansthan

उदयपुर। उत्तर भारतीय विकास संस्थान की मासिक बैठक कल दिनांक 27 फरवरी को उदयपुर के सेवानिवृत्त पूर्व डीएसपी यादराम के निवास स्थान सेक्टर 14 पर रखी गई जिसमें संस्थान की समस्त गतिविधियों पर चर्चा की गई एवं प्रस्तावित समस्त गतिविधियों के लिए रूपरेखा तैयार की गई। 

बैठक की अध्यक्षता संस्थान अजब सिंह यादव द्वारा की गई बैठक में संस्थान के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा  भाग लिया गया और संस्थान के सभी पदाधिकारी समस्त गण आभार आभार जताया। 

संस्थान के अध्यक्ष अजब सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में होली के उपलक्ष में इस पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों एवं बिना पानी की होली खेलने के लिए संकल्प दिलाया। 

संस्थान के अध्यक्ष अजब सिंह यादव के अलावा उपाध्यक्ष प्रभु दयाल, यादराम, बीडी यादव, विधिक सलाहकार गणेश शंकर तिवारी, राजदेव शाह, कोषाध्यक्ष विजय बहादुर रायजादा, सह कोषाध्यक्ष सोनू यादव, काली शंकर शुक्ला, रामपाल, जोगेंद्र विश्वकर्मा, अशोक कुमार, बीरबल, राजेश यादव आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News