उतरन फेम टीना दत्ता (इच्छा) 5 नवंबर को आएगी लेकसिटी
छोटे पर्दे की प्रसिद्ध कलाकार कलर्स चेनल के सीरीयल उतरन फेम टीना दत्ता 5 नवंबर को उदयपुर आयेगी। टीना दत्ता यहां लेकसिटी की खुबसूरत वादियों मे बसे लोगो की खुबसूरती मे चार चांद लगाने के लिए अशोक नगर मेन रोड पर खुल रहे बाउंस सलून एंड मेक ओवर स्टूडियों का शुभारंभ करेगी। टीना करीब 6 घण्टे उदयुपर मे रहेगी इस दौर
छोटे पर्दे की प्रसिद्ध कलाकार कलर्स चेनल के सीरीयल उतरन फेम टीना दत्ता 5 नवंबर को उदयपुर आयेगी। टीना दत्ता यहां लेकसिटी की खुबसूरत वादियों मे बसे लोगो की खुबसूरती मे चार चांद लगाने के लिए अशोक नगर मेन रोड पर खुल रहे बाउंस सलून एंड मेक ओवर स्टूडियों का शुभारंभ करेगी। टीना करीब 6 घण्टे उदयुपर मे रहेगी इस दौरान ठीक सवा 12 बजे मुहूर्त के अनुसार बाउंस सलून का शुभारंभ करने के साथ ही लेकसिटी वासियों से भी रूबरू होगी और उनके साथ बातचीत भी करेगी।
मेकअप का दिया जायेगा लाईव डेमो
बाउंस सलून एंड मेक ओवर स्टूडियो की संचालिका माया चौधरी ने बताया कि उदयपुर राईटस को और खुबसूरत बनाने के लिए बाउंस सलून की शुरूआत 5 नवंबर को खुबसूरत टीना दत्ता करेंगी। टीना यहां उदयपुर वासियों से भी मिलेगी, जिसके लिए सेलून के बाहर एक भव्य मंच तैयार किया जायेगा जहां से वो अपने प्रशंसको का अभिवादन करते हुए उनसे बात करेगी और उनकी बात को भी सूनेगी। मंच पर उद्घाटन समारोह के दौरान बाउंस सूलून के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा मेकअप का लाईव डेमो भी दिया जायेगा। इस पूरे कार्यक्रम को मशहूर एंकर प्रदीप पांडे द्वारा होस्ट किया जायेगा।
बॉयज – गल्र्स सभी के लिए बाउंस सैलून पर सुविधाएं
बाउंस पर आने वालें महिला – पुरूष, बॉयस और गल्र्स के लिए यहां पूर्ण वातानुकूलित सलून मे मेकअप, हेयर कट, साडी रेपिंग, नेल आर्ट, आई मेकअप जैसी साज – श्रृंगार की हर सुविधा उपलब्ध रहेगी। महिलाओं के लिए खास तौर से हेयर स्टाईल, हेयर कट, ब्राईडल मेकअप, मेक ओवर, एयर ब्रश मेकअप, एचडी मेकअप, आई मेकअप और सभी तरह की सुविधाएं मिलेगी। बॉयज के लिए भी सभी तरह के हेयर कट, टेटू की सुविधा रहेगी।
कम्पनीज के ब्रांडेड प्रोडक्ट होंगे उपयोग
बाउंस के निदेशक महेन्द्र चौधरी ने बताया कि सलून पर पूरे भारत के अलग- अलग राज्यों के 20 से भी ज्यादा दक्ष स्टाफ द्वारा हेयर, मेकअप, आई मेकअप, नेल आर्ट, साडी रेपिंग आदि की सेवाएं दी जायेगी। इसके साथ ही सेलून पर टेम्प टू फॉर न्यूर्याक, मेक, क्राईलो, बॉबी ब्राउन और अन्य ब्रांडेड कम्पनीज के ऑरिजनल प्रोडक्टस का ही उपयोग किया जायेगा।
भारत की पहली नेल आर्ट मशीन होगी स्थापित
चोधरी ने बताया कि महिलाओं मे और युवतियों मे आज कल खास तौर से नेल आर्ट के प्रति आकर्षण काफी बढ़ा है और उनके इसी आकर्षण को बरकरार रखने और उन्हे नेल आर्ट की कई डिजाईन उपलब्ध कराने के लिए बाउंस सलून पर खास तौर से न्यूजीलैंड से आयातित ओ-2 नेल पिंट मशीन से नेल आर्ट बनवाने की सुविधा मिलेगी। यह मशीन पूर्ण रूप से कम्प्यूटराईज है जो 2000 से भी ज्यादा नेल आर्ट के डिजाईन के आप्शन्स देगी। इस मशीन से नेल आर्ट बनने मे मात्र 30 सैकण्ड का समय लगेगा। खास बात यह भी है कि मशीन द्वारा नेल आर्ट के लिए हर्बल रंगो का ही उपयो किया जायेगा जिससे स्किन को किसी तरह का नुकसान ना हो।
