पशुओं को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान आयोजित
जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षणए पंचायत समिति गिर्वा द्वारा एकीकृत जलग्रहण प्रबंधक परियोजना में पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया।
जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षणए पंचायत समिति गिर्वा द्वारा एकीकृत जलग्रहण प्रबंधक परियोजना में पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया।
जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण के सहायक अभियंता नरेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि गत 22 जून से 8 जुलाई तक आयोजित इस अभियान में 9 ग्राम पंचायत के चांदनीए कुम्हारिया खेड़ाए नलाफलाए पाबाए जाबलाए पाटियाए बाराए बोरिमिलानए देवालीए दई माताए डाकनकोटड़ाए खजूरी व खरपीणा गांवो में 1200 पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि पशुओं में होने वाले गलगोटू एवं लंगड़ा बुखार जैसे रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया तथा रोग निवारण कृमिनाशक दवाई पिलाई गई। इस अभियान में दिलीप शर्माए मोण्आरिफ शेखए सुनील मेघवाल तथा पशुपालन विभाग के खेमराज मीणाए रतनलाल मीणा एवं लालुराम ने अपनी सेवाएं दी।