हजयात्रियों का टीकाकरण 7 जुलाई को उदयपुर में

सरकारी कोटे से इस वर्ष हज पर जाने वाले उदयपुर संभाग के हजयात्रियों का टीकाकरण और ट्रेनिंग कार्यक्रम संभाग मुख्यालय उदयपुर में आने वाले महीने की 7 तारिख को किया जायेगा। राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज-2018 पर जाने वाले उदयपुर, राजसमन्द, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के हाजियों का टीकाकरण एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम शनिवार 7 जुलाई 2018 को सुबह 10 बजे छी

 | 
हजयात्रियों का टीकाकरण 7 जुलाई को उदयपुर में

सरकारी कोटे से इस वर्ष हज पर जाने वाले उदयपुर संभाग के हजयात्रियों का टीकाकरण और ट्रेनिंग कार्यक्रम संभाग मुख्यालय उदयपुर में आने वाले महीने की 7 तारिख को किया जायेगा। राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज-2018 पर जाने वाले उदयपुर, राजसमन्द, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के हाजियों का टीकाकरण एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम शनिवार 7 जुलाई 2018 को सुबह 10 बजे छीपा जमातखाना मस्जिद, आयड़ उदयपुर में किया जायेगा।

जिला हज संयोजक जहीरूद्धीन सक्का ने बताया कि इस मौके पर जिसमें स्टेट हज कमेटी के चेयरमेन अमीन पठान, यूआईटी चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली, नगर निगम मेयर चन्द्रसिंह कोठारी, हज ट्रेनर नबी अली गौरी, डाॅ. फारूक हुसैन आदि मौजूद रहेगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News