कोरोना योद्धा के परिवारजनों को वैक्सीन का डोज

पुलिसकर्मियों के परिवार जन का टीकाकरण 

 | 
Vaccination camp at police line

विशेष शिविर में 110 लोगो का किया गया टीकाकरण 

उदयपुर 27 मई 2021। वर्तमान में चल रहे कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए कोरोना काल के योद्धा यानि पुलिसकर्मी जो हमारी सुरक्षा और सहयोग के लिए हर समय तैनात रहती है। पुलिस अधिकारी / कर्मचारी के परिवारजन की सुरक्षा के लिए कोविड - 19 टीकाकरण का आयोजन किया गया ।  

यह शिविर सामुदायिक भवन पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किया गया था। शिविर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार फके निर्देशन में आयोजित किया गया।  

इस शिविर के अंतर्गत पुलिस अधिकारी /कर्मचारी के परिवारजन के 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के 110  सदस्यों का टीकाकरण किया गया है।  यह टीकाकरण आगे भी जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News