दिल्ली-हरियाणा और पंजाब से वैष्णो देवी पहुंचना होगा आसान, यहां से होकर गुजरेगा नया हाईस्पीड एक्सप्रेसवे
Delhi-Katra Expressway : देश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश को एक और नये एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए NI-5 एक्सप्रेसवे को अधिसूचित कर दिया है। DPR तैयार होने के बाद इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा ।
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे दिल्ली-NCR में बढ़ते ट्रैफिक को भी कम कर देगा। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर दिल्ली को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा। Delhi-Katra Expressway
मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के इस प्रोजेक्ट को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के तहत अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल कर लिया है। 2026 के आखिर तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
लगेंगे सिर्फ 8 घंटे
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के बनने से माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों का सफर आसान हो आएगा और समय भी घट जाएगा। फिलहाल सड़क के रास्ते दिल्ली से कटड़ा तक जाने में करीब 15-17 घंटे लगते हैं। हाई-स्पीड दिल्ली-कटड़ा कॉरिडोर बनने के बाद ये सफर 6 से 8 घंटों में पूरा किया जा सकेगा। Delhi-Katra Expressway
हाई स्पीड कॉरिडोर
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू होगा दिल्ली में रानी खेड़ा गांव के पास NH-344 M से और जुड़ेगा जसौर खेरी गांव के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से। हरियाणा, पंजाब के कई शहरों से गुजरते हुए यह एक्सप्रेसवे जम्मू-कश्मीर के कटरा तक पहुंचेगा। इससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब ही नहीं जम्मू-कश्मीर के आर्थिव विकास की भी तस्वीर बदल देगा। Delhi-Katra Expressway
मिलेगी नई गति
मिली जानकारी के अनुसार, इसके शुरू होने से किसानों और व्यवसाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। वह कम समय में दिल्ली से कटरा तक पहुंच पाएंगे। माल ढुलाई में भी आसानी होगी। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी और उसके आस पास के क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों और अन्य पर्यटक स्थलों को नई गति मिलेगी।
इन शहरों को जोड़ेगा
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे हरियाणा के गोहाना, खरखौदा, कलायत, बुटाना,और बारटा से होकर गुजरेगा। Delhi-Katra Expressway पंजाब में यह करतारपुर, गुरदासपुर बाईपास, पाट्रान, मलेरकोटला, मुल्लांपुर दाखा, अहमदगढ़, भवानीगढ़,नूरमहल जैसे इलाकों से होकर गुजरेगा और कटड़ा के पास NH-144 से जुड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि अभी को इस प्रोजेक्ट को सरकार ने मंजूरी दी है। जल्द ही इसका DPR बनाया जाएगा। उसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा।
