वनराज सिंह चौहान बने मिस्टर जेनिथ | बी.एन.पी.जी. का पिछोला 2017 संपन्न
सुर, लय और ताल की त्रिवेणी के साथ दर्शकों का उत्साह भूपाल नोबल्स महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव पिछोला में हिलोरे लेने लगा और ढलती शाम के साथ दर्शकों का उत्साह परवान चढ़ने लगा और कदम थिरकने लगे
सुर, लय और ताल की त्रिवेणी के साथ दर्शकों का उत्साह भूपाल नोबल्स महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव पिछोला में हिलोरे लेने लगा और ढलती शाम के साथ दर्शकों का उत्साह परवान चढ़ने लगा और कदम थिरकने लगे।
बन्ना की लाल लाल अखियाँ, नीले घोड़ा रा असवार की गीत लडि़यों पर दर्शकों का नृत्य देखने योग्य था। बाईसा रा विरा…., रंगीलो मारो ढोलणा…, जैसे राजस्थानी गानों एवं पंजाबी और हिन्दी फिल्मी गानों की प्रस्तुतियों ने पांडाल में उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। केसरिया बालम, लुक छुप जाओ, कांगसियों, बन्ना रे बागा में, घूमर की स्वर लहरियों के साथ राजस्थानी लोकनृत्य अपने अनुपम रंग बिरंगी राजस्थानी संस्कृति एवं जन जीवन को अभिव्यक्त कर रहा था। आज की प्रतियोगिताओं का मुख्य आकर्षण मि. जैनिथ था।
“युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। संस्कृति ही हमारी पहचान है। युवाओं में राजस्थानी संस्कृति के प्रति गौरव भाव प्रशंसा का विषय है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति की पहचान करवाते हैं। राजस्थानी भाषा के विकास के लिए हम कृत संकल्प हैं। वह आठवीं अनुसूची में सम्मिलित हों। जिससे राजस्थानी भाषा का पर्याप्त विकास हो सके। युवाओं को भी हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के साथ राजस्थानी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। जिससे यह भाषा जीवन्त बनी रहे।” उक्त विचार भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पिछोला 2017 में लाल जी मीणा, (सांसद उदयपुर लोकसभा क्षेत्र) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन देते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर आपने विभिन्न शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में विशिष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्द्धन एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट प्रो. महेन्द्र सिंह आगरिया ने कहा कि इस संस्थान के विद्यार्थी शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेते हुए विशिष्टता प्राप्त कर रहे हैं। यह संस्थान के लिए गौरव का विषय है। आपने कहा कि मेहनत एवं लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है एवं युवाओं को बहु आयामी व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयत्नशील होना चाहिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह शक्तावत ने वर्ष पर्यन्त की गतिविधियों का एवं विशिष्टताओं को प्रतिवेदन के रूप में प्रस्तुत किया।
पिछोला वार्षिक उत्सव के अन्तिम दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्या प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष तेज सिंह जी बान्सी, संयुक्त मंत्री पदम सिंह जी पाखण्ड एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान् जीवन सिंह जी जामोली, मूल सिंह जी झीलवाड़ा, मोतीसिंह जी झाला, ओल्ड बोयज ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मानसिंह जी चुण्डावत, भंवर सिंह जी चुण्डावत, कुलदीप सिंह जी ताल, प्रो. शम्भू सिंह झाला एवं भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के पी.जी. स्टडीज के डीन प्रो. रघुवीर सिंह चौहान आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में ग्रुप डान्स फोक, ग्रुप सोंग फोक, सोलो सोंग (फोक) सोलो डान्स फिल्मी के साथ फेन्सी ड्रेस एवं मि. जेनिथ प्रतियोगिता रहे। फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा की गई रंगारंग मन मोहक प्रस्तुतियों ने पांडाल में उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मि. जैनिथ प्रतियोगिता रही। तीन चरणों से गुजरने के पश्चात् श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वनराज सिंह चौहान को मि. जैनिथ चुना गया। प्रथम रनर अप हेमेन्द्र सिंह एवं द्वितीय रनर अप नदीम खान रहे। अतिथियों ने विजेताओं को शेशे एवं क्राउन पहनाकर पुरस्कृत किया साथ ही वर्ष भर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी एवं हिन्दी में क्रमश डॉ. मनीषा शैखावत एवं लेफ्टिनेंट शैलजा राणावत ने किया। धन्यवाद की रस्म कार्यक्रम संयोजक डॉ. मोहन सिंह राठौड़ ने अदा की।
आज के परिणाम
प्रतियोगिता का नाम | प्रथम | द्वीतीय | तृतीय |
सोलो सोंग (फोक) | भूपेन्द्र रेगर | सुमन तंवर | अंकित राज |
ग्रुप डान्स (फोक) | खुशबु पुर्बिया एवं ग्रुप | निशि सोलंकी एवं ग्रुप | तुलसी सिसोदिया एवं ग्रुप |
ग्रुप सोंग (फोक) | प्रिया कुमावत एवं गुप | नेहा पालीवाल एवं ग्रुप | आदित्य वैष्णव एवं ग्रुप |
फेन्सी ड्रेस | भाग्यश्री ओदिच्य | अनिता राठौड़ | गोपाल भील |
सोलो डान्स फिल्मी | भाग्यश्री ओदिच्य | अजयपाल सिंह राणावत | समीरा खान |
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal