वंशिका जननी अलंकरण समारोह 8 मार्च को
साउथ ऐशिया विश्वविद्यालय फेस्टीवल के अन्तर्गत सुखाडिया विश्वविद्यालय एवं श्री महावीर युवा मंच संस्थान उदयपुर द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विराट महिला अधिवेशन एवं वंशिका जननी अलंकरण समारोह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित होगा।

संस्थान के संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि उक्त्त समारोह में उदयपुर शहर की 568 महिलाओं का अभिनन्दन किया जायेगा जिन्होने अपनी कुक्षी से केवल पुत्री रत्न को जन्म दिया है।
यह समारोह बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य वक्ता देश की प्रसिद्ध आत्मकथा लेकख एवं समाजसेविका श्रीमती लाजवंती गुप्ता होगी।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सरकार की जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी एवं अध्यक्षता प्रो. इन्द्रवर्धन त्रिवेदी द्वारा की जायेगी।