किशोर आवास गृह के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं
रोटरी क्लब उदय द्वारा चित्रकूटनगर स्थित किशोर आवास गृह के सजायाफ्ता एंव अन्य अनाथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें पुरूस्कृत किया गया।
| Oct 9, 2013, 19:35 IST
रोटरी क्लब उदय द्वारा चित्रकूटनगर स्थित किशोर आवास गृह के सजायाफ्ता एंव अन्य अनाथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें पुरूस्कृत किया गया।
क्लब अध्यक्ष शालिनी भटनागर ने बताया कि क्लब द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला, रेस एंव टेलेन्ट शो प्रतियोगिताएं आयोजित कर उनमें छिपी प्रतिभाओं को निखारनें का एक प्रयास किया गया।
नृत्य के शौकिन बच्चों के लिए निकट भविष्य में कोरियोग्राफर की व्यवस्था कर उनकी प्रतिभाओं को बाहर लान का प्रयास किया जाएगा। करीब 60 बच्चों में से 7 ऐसे बच्चें भी है जो हत्या, रेप, अफीम तस्करी के अभियुक्त हैं।