रोटरी पर्यावरण पुरूस्कार के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 को

रोटरी क्लब उदयपुर एवं भारतीय पर्यावरण शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद (सीरी) के संयुक्त तत्वावधान में शहर में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है; जिसकी शुरूआत 20 अप्रेल से विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता से होगी।

 | 

रोटरी क्लब उदयपुर एवं भारतीय पर्यावरण शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद (सीरी) के संयुक्त तत्वावधान में शहर में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है; जिसकी शुरूआत 20 अप्रेल से विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता से होगी।

क्लब की पर्यावरण संरक्षण समिति के चेयरमेन डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी ने बताया कि 20 अप्रेल को हिरण मगरी से.4 स्थित टी.एन. रेजिडेनशियल स्कूल में सांय 4 बजे आयोजित होने वाली इस चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता के लिए बच्चों को ड्राईंग शीट क्लब द्वारा दी जाएगी जबकि पेन्सिल, रबर,क्लिप बोर्डं, रंग आदि अन्य सामग्री विद्यार्थियों को लानी होगी।

इससे पूर्व इसी दिन दोपहर 2 बजे विद्यालयी स्तरीय कक्षा नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के 2 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों के बीच स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा इसी समय विद्यालयी स्तरीय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी।

क्लब अध्यक्ष बी.एल. मेहता ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 15 अप्रेल है। इसके अतिरिक्त क्लब द्वारा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, कविता एवं नारा प्रतियोगिता, कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए निबन्ध प्रतियोगिता, श्रेष्ठ गृह वाटिका प्रतियोगिता, श्रेष्ठ फल बागान प्रतियोगिता, श्रेष्ठ संस्था पर्यावरण संरक्षण कार्य पुरूस्कार, श्रेष्ठ कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण कार्य एवं श्रेष्ठ औद्योगिक प्रतिष्ठान पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार – 2013-14 के तहत सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 29 मई को रोटरी बजाज भवन में आयोजित होने वाले एक समारोह में पुरूस्कृत किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News