दीपावली स्नेह मिलन में विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में दीया बत्ती गेम में रेणु जैन व अनुराधा मुणोत, पिक मूव गेम में रेखा कोठारी, डिम्पल कोठारी, अनिता गन्ना,अन्नू नागौरी विजेता रही।
 | 
ओसवाल महिला मंच की ओर से आज हरिदास जी मगरी स्थित जयसिंहगढ़ होटल में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। ओसवाल महिला मंच की ओर से आज हरिदास जी मगरी स्थित जयसिंहगढ़ होटल में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई।

मंच की सचिव माया सिरोया ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में दीया बत्ती गेम में रेणु जैन व अनुराधा मुणोत, पिक मूव गेम में रेखा कोठारी, डिम्पल कोठारी, अनिता गन्ना,अन्नू नागौरी विजेता रही।

इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने रंगोली बनायी। 

कार्यक्रम में रेखा हड़पावत, रेणु मेहता, श्वेता मेहता, रेखा मेहता, उषा हड़पावत, माया कोठारी, राजमति नलवाया, शीला डूंगरवाल, अन्नू मेहता के साथ-साथ समाज की 300 से अधिक महिलायें मौजूद थी। सभी विजेताओं को बीना भण्डारी व माया सिरोया ने पुरूस्कृत किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News