गीतांजली में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

उदयपुर 6 अप्रैल 201, गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ प्रिवेंटिव एवं सोशल मेडिसिन’ के नेतृत्व में ‘‘राष्ट्रव्यापी विश्व स्वास्थ्य दिवस’’ पर क्विज प्रतियोगिता एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई।

 | 

189 स्टूडेंट्स ने पहले राउंड में भाग लिया जिसमें चार टीमें फाइनल राउंड के लिए चयनित हुई। ध्रीति, आशृति एवं हिमांशी की टीम क्विज प्रतियोगिता की विजयी रही। वहीं दूसरी प्रतियोगिता माॅडल मेकिंग की थी जिसमें चौथे सेमेस्टर के रोहित, पुष्पराज, रिद्धि, रुकैया, प्रणति एवं रवीना ने बाजी मारी।

‘इम्यूनाइजेशन अपडेट्स’ पर डब्ल्यूएचओ के कंसलटेंट अक्षय व्यास द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डाॅ एफएस मेहता-डीन गीतांजली मेडिकल काॅलेज, मनोरोग विभागाध्यक्ष डाॅ डीएम माथुर, बाल एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डाॅ देवेंद्र सरीन एवं कम्यूनिटी मेडिसिन के डाॅ मुकुल दीक्षित तथा सारी फैकल्टी उपस्थित थी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 7 अप्रैल को भट्ट जी की बाड़ी स्थित गीतांजली सिटी सेंटर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, बाल एवं शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग एवं दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जाँचों एवं दवाइयों पर विशेष रियायत उपलब्ध रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News