मदर्स डे पर होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

स्वयं सेवी संस्था इम्पेटस व अशोका बेकरी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 मई को मदर्स डे के अवसर पर ट्रेजर हंट सहित चित्रकला, कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 | 
मदर्स डे पर होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

स्वयं सेवी संस्था इम्पेटस व अशोका बेकरी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 मई को मदर्स डे के अवसर पर ट्रेजर हंट सहित चित्रकला, कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इम्पेटस की मंजू एवं राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने बताया कि मदर्स डे के अवसर मां की सुन्दर आकृति एवं मां की पसन्द की कुकिंग घर से बनाकर लाना होगा। उसमे से श्रेष्ठ कृति एवं कुकिंग को पुरूस्कृत किया जाएगा।

इसके अलावा 14 मई को प्रातः साढ़े दस बजे फतहसागर की पाल पर ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें परिवारजन भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता फतहसागर से प्रारम्भ हो कर सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस पर सम्पन्न होगी। बीच मार्ग में रखे गये मां से संबंधित विभिन्न क्लू को ढूंढते हुए जो सबसे पहले अशोका पैलेस पंहुचेगा, वह विजेता होगा। मेंगो मसाला इस इवेन्ट में मुख्य सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। विजेताओं को पुरूस्कृत किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News