‘वार्षिकोत्सव ‘वेसेलियस 2019’ में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर में साप्ताहिक वार्षिकोत्सव ‘वेसेलियस 2019’ के अंतर्गत साहित्यिक कार्यक्रमों के दूसरे दिन ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, ओपन माइक, पेंटिंग एवं दम शराज़’ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

 | 

पहली प्रतियोगिता पेंटिंग की थी जिसके अंतर्गत फेस पेंटिंग, पैबल पेंटिंग, पोस्टर पेंटिंग एवं पाॅट पेंटिंग आयोजित हुई जिसमें डाॅ नूतन बेदी, डाॅ अंजना वर्मा एवं डाॅ रिटा सक्सेना निर्णायक थे। पोस्टर पेंटिंग में ध्रीति चुघ, पैबल पेंटिंग में सार्थिका, फेस पेंटिंग में कनिका एवं पाॅट पेंटिंग में हर्षिता प्रथम रही। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता के निर्णायक डाॅ जितेंद्र कुमार मीना, डाॅ सुनीता एवं डाॅ सुमन परिहार थे जिसमें गीतिका एवं चेतन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

ओपन माइक प्रतियोगिता में मानसी ने बाज़ी मारी जिसके निर्णायक डाॅ जितेंद्र कुमार मीना थे। अंत में दम शराज़ का आयोजन हुआ जिसमें 11 टीमों ने हिस्सा लिया जिन्होंने बाॅलीवुड व हाॅलीवुड की कई मनोरंजक फिल्मों का इशारों से मंचन कर कार्यक्रम के माहौल को मज़ेदार बना दिया। इस वार्षिकोत्सव में साहित्यिक कार्यक्रम के अलावा खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News