कटारिया के जन्म दिवस पर विविध आयोजन
आज गुलाब चंद कटारिया के ६९ वे जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विविध आयोजन हुए, जिसमे प्रमुख आज सुबह गुलाब चंद कटारिया का जयपुर से उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुँचने पर वहां मौजूद कार्यकताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया | इस अवसर पर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित बड़ी […]

इस अवसर पर कटारिया ने कहा की आज वे जहाँ भी है वह कार्यकर्ताओ के स्नेह व प्यार की वजह से है, उन्होंने कहा कि वे भी एक गरीब परिवार से आज यहाँ तक केवल मेहनत लगन और पार्टी के प्रति वफ़ादारी के कारण पहुँचे है व आगे भी वे इसी प्रकार से पार्टी हित मे मेहनत करते रहेंगे | भारतीय जनता युवा मोर्च के जिला अध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने सेवा भारती हॉस्पिटल मुल्लातलाई पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे कुल ५५ यूनिट रक्तदान कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया | जिनेन्द्र शास्त्री ने कटारिया का एक पेंसिल स्केच भी भेंट किया | भारतीय जनता महिला मोर्चा की महिलाओं ने कटारिया से उनके जन्म दिवस पर स्वदेशी केक “बेसन चक्की से बना हुआ” कटवाया व उन्हें जन्म दिवस की ढेरों शुभकामनाये दी |