विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न आयोजन
‘‘विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2013‘‘ पर जिला क्षय निवारण केन्द्र, उदयपुर; अलर्ट संस्थान, ममता संस्थान की अक्षय परियोजना, किरण डोमेस्टिक वेलफेयर ट्रस्ट एवं जनरक्षा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कैण्डल मार्च, रैली, लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ एवं कैनोपी प्रदर्शनी के आयोजन होंगे।
“विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2013” पर जिला क्षय निवारण केन्द्र, उदयपुर; अलर्ट संस्थान, ममता संस्थान की अक्षय परियोजना, किरण डोमेस्टिक वेलफेयर ट्रस्ट एवं जनरक्षा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कैण्डल मार्च, रैली, लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ एवं कैनोपी प्रदर्शनी के आयोजन होंगे।
संस्थान के संस्थापक बी.के. गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस पर उक्त कार्यक्रमों का आयोजन शहर के सुखाड़िया सर्कल पर सायं 5.30 से 7 बजे तक होगा। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा टी.बी. रोग के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्धेष्य से जारी परिकल्पना ‘‘मेरे जीवन काल में टी.बी. से शून्य मृत्यु‘‘ संदेष पर कार्यक्रमों को आयोजन होगा जिसमें प्रत्येक नागरिक को यह प्रण करना होगा कि मेरे अपने जीवन काल में टी.बी. रोग से शून्य मृत्यु हो। कैण्डल मार्च को जिला क्षय अधिकारी डॉ. दिनेश कोठारी हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
संस्थान अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता द्वारा संस्थान द्वारा क्षय रोग दिवस पर ‘‘जीरो डेथ फ्रोम टी.बी. इन माई लाईफ टाईम‘‘ पर स्टीकर जारी किया गया। संस्थापक परि. प्रबंधक बी.के. गुप्ता ने बताया कि यह स्टीकर आमजन को अपने जीवन काल में टी.बी. से एक भी मृत्यु न हो इस पर संदेश देगा।
