स्थापना दिवस पर किये विविध आयोजन
आदिनाथ युवा संस्थान ने आज अपने स्थापना दिवस पर 500 दिव्यांग एवं मूक बधिर छात्रा को हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित आदिनाथ भवन ला कर आचार्य वैराग्यनंदी एवं आचार्य सुंदर सागर महाराज के दर्शन कराकर भोजन कराया।

उदयपुर। आदिनाथ युवा संस्थान ने आज अपने स्थापना दिवस पर 500 दिव्यांग एवं मूक बधिर छात्रा को हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित आदिनाथ भवन ला कर आचार्य वैराग्यनंदी एवं आचार्य सुंदर सागर महाराज के दर्शन कराकर भोजन कराया।
संस्थान के अध्यक्ष रमेश शाह ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों क लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किये गये। कार्यक्रम में आचार्य वैराग्यनंदी महाराज ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।
आयोजन में संदीप, पवन कोठारी ने विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संस्थान के सभी सदस्य सपरिवार संरक्षक अशोक शाह सहित अनेक सदस्यों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रह कर अपनी सहभागिता निभायी।