भूतगिरी महाराज की 13वीं पुण्यतिथि पर हुए विविध आयोजन

श्री दत्तात्रेय आश्रम ट्रस्ट द्वारा आज भूतगिरी बावजी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गई। जिसमें संभाग सहित विभिन्न राज्यों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसिंह राठौड़ ने बताया कि पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर कल रात्रि को सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन के साथ ही रात्रि के चारों पहर रूद्राभिषेक एवं भजन […]

 | 
भूतगिरी महाराज की 13वीं पुण्यतिथि पर हुए विविध आयोजन

श्री दत्तात्रेय आश्रम ट्रस्ट द्वारा आज भूतगिरी बावजी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गई। जिसमें संभाग सहित विभिन्न राज्यों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसिंह राठौड़ ने बताया कि पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर कल रात्रि को सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन के साथ ही रात्रि के चारों पहर रूद्राभिषेक एवं भजन संध्या का आयोजन चलता रहा। आज प्रात: भूतगिरी बावजी की आरती के पश्चात राजसमन्द, कांकरोली, चित्तौडग़ढ, भीलवाड़ा, इन्दौर, गुजरात से आये हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News