पुलक सागर महाराज के 49 वें अवतरण दिवस पर हुए विविध आयोजन

अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच एवं राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच शाखा मुख्य उदयपुर के सयुंक्त तत्वाधान में मुनि श्री 108 पुलक सागर महाराज के 49 वे अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में पुलक पर्व पर आज प्रातः 6 बजे सर्वऋतु विलास जैन मंदिर में अभिषेक शान्ति धारा एवं पूजन के पश्चात प्रातः 9.00 बजे बाल चिकित्सालय में फल और बिस्कीट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 | 

अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि बाल चिकित्सालय में डाॅ. गुप्ता, विभागाध्यक्ष डाॅ. आर.एल.सुमन, डाॅ.कुन्दन की मौजूदगी में 6 डिजिटल घड़ियां भेंट करने के साथ ही मरीजों को फल एवं बिस्कीट वितरीत किये गये।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

महामंत्री अनिल हाथी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक विनोद फान्दोत, महिला मंच की अध्यक्षा वन्दना जैन, अखिल भारतीय दसा दिगम्बर जैन संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री चेतन जैन, अशोक चित्तौड़ा, लोकेश लोलावत, पन्नालाल, कमल गदिया, रमेश सलावत, सतीश चित्तौड़ा, पुष्पा जैन, सुनिता जैन, मंजू जैन, कविश जैन मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News