विश्व दृष्टि सप्ताह के तहत हुए विविध आयोजन

अलख नयन मंदिर द्वारा गत 10 से 16 अक्टूबर तक चलाये जा रहे विश्व दृष्टि सप्ताह के तहत विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। सप्ताह के तहत निर्धन नेत्र रोगियों के नि:शुल्क ऑपरेशन कर उन्हें चश्में वितरीत किये गये।

 | 

संस्थान के कार्यकारी ट्रस्टी डॅा. लक्ष्मी झाला ने बताया कि संस्थान के मेडीकल डायरेक्टर डॅा. एल.एस.झाला के नेतृत्व में आयोजित किये गये इस सप्ताह के तहत सुदूर ग्रामीण एवं आदिवासी कोटड़ा व थूर गांवों के 150 जरूरतमंदो एवं निर्धन नेत्र रोगियों की जांच कर 40 रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण कर मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन किये गए।

इसी श्रंखला के तहत आज संस्थान परिसर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के 100 विद्यार्थियों की नि:शुल्क नेत्र जाँच की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News