अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर होंगे विविध आयोजन

वन मण्डल उदयपुर (उत्त्र) के तत्वाधान में वन विभाग द्वारा मंगलवार को ''अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस'' के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

 | 
अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर होंगे विविध आयोजन

वन मण्डल उदयपुर (उत्त्र) के तत्वाधान में वन विभाग द्वारा मंगलवार को ”अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस” के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव ओ.पी.शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जन चेतना जागृति के उद्देश्य से प्रात: गुरू गोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विधालय एवं रेजीडेन्सी स्कूल के 250 विद्यार्थियों की प्रात: 10.30 बजे रैली का आयोजन होगा। जिसे मुख्य वन संरक्षक के.के.गर्ग हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

रैलीे मोहता पार्क से रवाना होकर सहेलियों की बाड$ी, सुखा$िडया सर्कल एवं मधुबन होते हुए सूचना केन्द्र पर आकर सम्पन्न होगी। रैली समाप्ति के पश्चात् मोहता पार्क स्थित सूचना केन्द्र की कला दीर्धा में प्रात: 11.00 बजे पर्यावरण एवं ओजोन परत के प्रभाव से सम्बन्धित प्रदर्शनी का विद्यार्थियों को अवलोकन कराया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News