मुस्लिम समाज के कल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई
अंजुमन तालीमुल इस्लाम कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठों की बैठक इतवार को अंजुमन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुस्लिम समाज के कल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अंजुमन सदर मोहम्मद खलील ने कहा की अब वक्त आ गया है हम सब एक जुट हो कर मुस्लिम समाज के समग्र विकास और कल्याणकारी कार्यो को प्रतिबद्धता के साथ अंजाम दे।

उन्होंने बैठक में उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग एवं युवा वर्ग के प्रतिनिधियों को समर्पित भावना से एकजुट हो कर मुस्लिम समाज के उद्धार के लिए स्वेच्छा से आगे आने का आव्हान किया। सदर ने उदयपुर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों में स्थित मस्जिदों का वक्फ बोर्ड में पंजीकरण करवाने, मस्जिदों में नियुक्त मौलानाओं का बायो-डाटा संकलित करने, वक्फ की संपत्तियों के संरक्षण आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अंजुमन तालीमुल इस्लाम की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का खाका प्रस्तुत करते हुए उन्होंने इस दिशा में भी चल रहे प्रयासों को गति देने की बात कही। सदर ने बताया की आगामी 17 फरवरी को चित्तोड़ गढ़ में अंजुमन का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमे उदयपुर से अधिक से अधिक संख्यां में प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक को नायब सदर मुन्नवर अशरफ खान, काबिना मेम्बर सय्यद मुर्तज़ा हुसैन, के.आर. सिद्दीकी आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में विभिन्न मुस्लिम संस्थाओं के प्रतिनिधियों,अंजुमन युवा कमेटी, अंजुमन स्टूडेंट विंग के सदस्यों ने भी भाग लिया।