उत्तराखंड में हुई तबाही के पीडितों के लिये विभिन्न संगठनों ने दी आर्थिक मदद
‘विजय‘ जैन युवक परिषद् व अणुव्रत सेवा समिति की ओर से आज जिला कलेक्टर को उत्तराखंड खण्ड मे तबाई के पीडितों के लिये आर्थिक मदद हेतु चेक सौंपा गया।

‘विजय’ जैन युवक परिषद् व अणुव्रत सेवा समिति की ओर से आज जिला कलेक्टर को उत्तराखंड खण्ड मे तबाई के पीडितों के लिये आर्थिक मदद हेतु चेक सौंपा गया।
जैन युवक परिषद् के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि, उत्तराखंड प्रदेश में प्राकृतिक विपदा से आहत व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के लिये परिषद् के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर विकास एस. भाले को 75 हजार रूप्ये का चेक सौंपा।
वही दुसरी ओर उत्तराखंड में हुई तबाही के पीडितों के लिये अणुव्रत सेवा समिति द्वारा भी जिला कलेक्टर विकास. एस. भाले को एक लाख इक्कीस हजार रूपये का चेक सौंपा गया।
इस दौरान गणेश डांगलिया, अरूण कोठारी, राजेन्द्र सेन, एच.एल.कुणावत, आ.के. जैन, शब्बीर के. मुस्तफा, निर्मल कुमावत, मनमोहनराज सिंघवी सहित कई लोग मौजूद थे।