गणगौर पर विभिन्न कार्यक्रम
जैनाचार्य श्री देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा गणगौर त्यौहार के अवसर पर सेलिब्रेशन माॅल के सामनें स्थित देवेन्द्र धाम में गणगौर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी महिलाओं ने गणगौर की वेशभूषा के साथ 16 श्रृ्रगांर में सज धज कर भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक श्यामला वर्डिया थी। राजेन्द्र नगर विकास समिति की अग्रवाल समाज की 70 से अधिक महिलायें आज सिर पर सेवरे ले कर गायरियावास गयी और वहां से पुनः राजेन्द्र नगर स्थित नोहरे में पंहुच पूजा सम्पन्न करायी।
जैनाचार्य श्री देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा गणगौर त्यौहार के अवसर पर सेलिब्रेशन माॅल के सामनें स्थित देवेन्द्र धाम में गणगौर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी महिलाओं ने गणगौर की वेशभूषा के साथ 16 श्रृ्रगांर में सज धज कर भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक श्यामला वर्डिया थी।
मण्डल की अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी व महामंत्री ममता रांका ने बताया कि प्रतियोगिता में रानी मेहता, लविना, प्रतिमा, इन्द्रा, मीनू, रेखा चोर्डिया, ट्विंकल, मंजू मेहता, आकांक्षा, मंजू बापना, मीना खमेसरा, पायल ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने गणगौर पर हाउजी खेली। इसके अलावा कैट वाॅक किया। टेलेन्ट राउण्ड में नृत्य, गीत की प्रस्तुति दी गई। जिसमें अंजली जैन प्रथम, प्रतिभा पगारिया द्वितीय एवं मीना खमेसरा तृतीय रही। इन्द्र व मंजू बापना को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यकम का संचालन श्रीमती कमलेश ने किया।
गणगौर पर सेवरे ले कर निकली महिलायें
राजेन्द्र नगर विकास समिति की अग्रवाल समाज की 70 से अधिक महिलायें आज सिर पर सेवरे ले कर गायरियावास गयी और वहां से पुनः राजेन्द्र नगर स्थित नोहरे में पंहुच पूजा सम्पन्न करायी।
समिति की कुसुम मेड़तिया ने बताया कि सभी महिलायें चुनड़ी एवं पगड़ी पहन सिर पर कलश लिये चल रही थी। राजेन्द्रनगर पंहुच गणगौर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई।