नारीत्व को समर्पित आयोजन में फतहसागर की पाल पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

फतहसागर की पाल रविवार को ओर दिनों से खास रही। सुनहरी धूप से ढलती सुहानी शाम तक यहां विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जॉब फॉर हर प्रोजेक्ट के बैनर तले रविवार को यहां नारीत्व को उत्सव के रूप में मनाया गया।

 | 

वुमनहुड थीम पर हुए इस आयोजन में कई प्रतियोगिताएं रखी गईं। इस दौरान एकल गायन, पेटिंग, ड्राइंग , स्टोरी टेलिंग, जस्ट अ मिनट, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं हुई। खास बात यह थी कि सभी प्रतियोगिताओं में नारीत्व की थीम रखी गई।

प्रोजेक्ट की संस्थापक अर्चना शक्तावत और सरोज पटेल ने बताया कि इस तरह के आयोजन बहुत होते हैं। लेकिन महिलाओं को समर्पित आयोजन सिर्फ महिला दिवस पर होकर रह जाते हैं, और ज्यादातर महिलाएं किटी पार्टी तक ही खुल पाती है। हीचक उनमें आज भी है। तो बस इसी हीचक को तोड़ने और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाने के मकसद से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News