कल्पतरू में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिवस के मौके पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कल्पतरू नर्सिग कालेज ऑफ नर्सिग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की निर्देशक सीमा बिसारिया की।

इस अवसर पर निबन्ध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कालेज के छात्रों ने शिक्षा दिवस की महत्वता और अनिवार्यता के बारे में बताया।
निर्देशक सीमा बिसरिया ने मौलाना अब्दुल कलाम के जीवन दर्शन और शिक्षा के बारे में बताया तथा साथ ही कालेज के शिक्षक मुकेश माबरसा ने भी शिक्षक का व्यक्तिगत जीवन में महत्व बताया।
इस अवसर पर कालेज के अध्यक्ष अखिलेश बिसारिया, प्रधानाचार्य डॉ.सुनीता नटराजन सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।