साक्षरता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों में साक्षरता रैलियों का आयोजन किया गया तथा लोक शिक्षा केन्द्रों पर नवसाक्षरों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 | 

जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी मोहनलाल धोबी ने बताया कि इस अवसर पर उदयपुर स्थित राजकीय विशिष्ट माध्यमिक विद्यालय, रेजिडेन्सी परिसर की छात्राओं साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक-प्रथम श्रीमती कृष्णा चौहान ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। गिर्वा तहसील कार्यालय के बाहर मानव श्रृंखला बना कर साक्षरता का सन्देश दिया गया तथा शास्त्री सर्कल, कोर्ट चौराहा, देहली गेट चौराहा पर साक्षरता नारों के बैनर तथा साक्षरता की झण्डियां लगाई गई।

सहायक परियोजना अधिकारी चन्द्रवीरसिंह चौहान ने बताया कि जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उदयपुर जिले से दो स्वयंसेवकों नन्दलाल गर्ग (पहाडा-खैरवाडा) व सीमा सुथार (बांसलिया) को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दो नवसाक्षर युवतियां ममता व प्रेमलता सुथार का चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को इन्टरनेट के माध्यम से जिले के आदर्श लोक शिक्षा केन्द्रों पर नवसाक्षरों को बताने की व्यवस्था की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News