रैनबो वीक में होंगे विविध कार्यक्रम
लोकसभा आमचुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से 'रैनबों वीक' का आयोजन किया जाएगा।
लोकसभा आमचुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से ‘रैनबों वीक’ का आयोजन किया जाएगा।
स्वीप प्रभारी सुधीर दवे ने बताया कि सप्ताह के प्रथम दिन 9 अप्रैल को ‘चलो चले वोट डाले’ के तहत साइकिल रैली का आयोजन, दूसरे दिन 10 अप्रैल को ‘रंगोली लोकतंत्र की’ सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली का आयोजन किया जाएगा।
11 अप्रैल को ‘महिलायें बढाएंगी, वोट करेंगी’ के तहत महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को ‘उजियारा लोकतंत्र का’ के तहत कैण्डल मार्च, 13 अप्रैल को ‘वोट मैराथन’ के तहत रन फोर डेमोक्रेसी दौड का आयोजन होगा। इसी तरह से 14 अप्रैल को ‘हम और हमारा लोकतंत्र’ के तहत मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जाएगा तथा सप्ताह के अंतिम दिन 15 अप्रैल को सरकारी एवं गैर सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों के लिए समारोह आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति के लिए बुधवार 9 अप्रैल सायं 4 बजे जिला परिषद सभागार में विभिन्न महिला संगठनों एवं महिला क्लबों की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी बैठक आयोजित होगी।