रक्तदान दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में आरएनटी मेडिकल कॉलेज की ओर से रक्तदान सहित विविध कार्यक्रम होंगे। विभागाध्यक्ष (पेथोलोजी) एवं अति. प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रामाथुर ने बताया कि इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र मे कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अनेक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।

 | 

समारोह में मेडिकल छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर, स्लोगन एवं रक्तदान प्रोत्साहन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पारितोषिक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में जिला स्तरीय मीडिया संवेदनशिलता एवं विभिन्न शैक्षणिक महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों की कार्यशालाओं का आयोजन डॉ. संजय प्रकाश प्रभारी (रक्तकोष) के निदेशन में रखा जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News