वसन्त पंचमी पर वसन्त संध्या संगीत गोष्ठी

पण्डित जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच, उदयपुर की ओर से वसन्त पंचमी पर्व पर वसन्त संध्या संगीत गोष्ठी का कोर्ट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजन किया गया।

 | 
वसन्त पंचमी पर वसन्त संध्या संगीत गोष्ठी

पण्डित जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच, उदयपुर की ओर से वसन्त पंचमी पर्व पर वसन्त संध्या संगीत गोष्ठी का कोर्ट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजन किया गया।

गोष्ठी में सर्वप्रथम उदीयमान कलाकार कात्यायनी मुखर्जी का गायन हुआ। उसके पश्चात् शहर के तबला वादक अखिलेश शर्मा ने तबला वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुन्नीलाल गरासिया एवं विशिष्ट अतिथि अशोक पुरोहित थे।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में इटली से आये कलाकार जूलिया कॉस्केरा का सितार वादन एवं रिकार्डो बतालिया का सरोद वादन हुआ।

कार्यक्रम के अंत में देश के जाने-माने सरोद वादक प्रदीप बारोट का सरोद वादन हुआ। तबला संगत राजेन्द्र एवं ओम कुमावत ने की।

प्रारम्भ में स्मृति मंच के अध्यक्ष हीरालाल सोनी एवं सचिव भूमिका द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। संचालन रवि बोहरा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक नरेन्द्र कुमार ब्यावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News