वसंतविजय जी म.सा. का प्रवेश कल
आयड़ तीर्थ में कल से प्रांरभ होने वाले 5 दिवसीय शंखेश्वर पाश्र्वप्रभु के जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत राष्ट्रसंत वसंतविजय जी म.सा. कृष्णगिरी का कल धूमधाम से आयड़ स्थित आयड़ तीर्थ में प्रवेश होगा। इस अवसर पर धूलकोट से बैण्ड बाजों ,घोड़ा व बग्गी के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा।
| Jan 4, 2013, 20:13 IST

जैन श्वेताम्बर महासभा के अध्यक्ष तेजसिंह बोल्या ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन कल शनिवार को देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आये श्रद्धालुओं द्वारा प्रात: 10 बजे महाराज सा.का भव्य स्वागत एंव अभिनंदन किया जाएगा। महासभा के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि दोपहर सवा बारह बजे आयड़ तीर्थ पर सिद्धचक्र महापूजन, सांय साढ़े चार बजे तपस्वियों का उत्तरपारणा, सांय 6 बजे प्रतिक्रमण एंव रात्रि साढ़े सात बजे आदिश्वर दादा के दरबार में भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी।