वजूद संस्थान को मिला बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान का नेशनल अवार्ड

रामराज पर्यावरण की ओर से नई दिल्ली के काॅन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित एक समारोह में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के 4 वर्ष पूर्ण होने पर पर उदयपुर की स्वयं सेवी संस्था वजूद संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कृत किया गया। समारोह में देश भर की 20 स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें से राजस्थान की वजूद संस्थान एक थी।

 | 

संस्थान की संस्थापक डाॅ. ऋतु वैष्णव ने बताया कि संस्थान ने महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा में श्रेष्ठतम कार्य करने पर उक्त अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर सांसद रंजीता रंजन, अभिनेता मनोज वाजपेयी, अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम की मुख्य प्रायोजक इण्डियन ऑयल कम्पनी थी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News