राज्य स्तरीय तैराकी मे वसुन्धरा सिंह चौहान 7 स्वर्ण प्राप्त कर बनी व्यक्तिगत चैम्पियन
सीकर मे पिछले दिनों 25 मई से 27 मई तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता मे उदयपुर के तैराकों ने 29 स्वर्ण पदको के साथ टीम ने कुल 92 पदक हासिंल किये। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग द्वितीय मे 100, 800,1500 मी. फ्री स्टाईल व 100, 200 मी. बटर फ्लाई मे टीम कप्तान वसुंधरा चौहान ने 7 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल कर व्यक्तिगत चैम्पियनशिप अपने नाम की।
सीकर मे पिछले दिनों 25 मई से 27 मई तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता मे उदयपुर के तैराकों ने 29 स्वर्ण पदको के साथ टीम ने कुल 92 पदक हासिंल किये। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग द्वितीय मे 100, 800,1500 मी. फ्री स्टाईल व 100, 200 मी. बटर फ्लाई मे टीम कप्तान वसुंधरा चौहान ने 7 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल कर व्यक्तिगत चैम्पियनशिप अपने नाम की। बालक वर्ग द्वितीय मे तेजेन्द्र सिंह चौधरी ने 50, 100, 200 मी. ब्रैस्ट सहित कुल 5 स्वर्ण व 50 मी. फ्री और 50 मी. फ्लाई मे 2 रजत पदक प्राप्त किये।
सांई कोच दिलीप सिंह चौहान ने बताया हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने 50, 100 मी. फ्री सहित कुल 4 स्वर्ण, 800 मी. फ्री मे रजत, 200, 400 फ्री मे 2 कांस्य, कनिष्क राज सिंह ने 800, 1500 फ्री स्टाईल सहित 4 स्वर्ण, 100,200, 400 मी् फ्री मे 3 रजत, मृदुल सुजेरा ने 200 मी. ब्रेस्ट मे 1 कांस्य व रिले मे 1 स्वर्ण, विश्वराज ने 1500 मी. फ्री मे 1 कांस्य व रिले मे 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
बालक वर्ग प्रथम मे दिव्य देव सिंह ने 50 मी. फ्री मे स्वर्ण, 100 मी. फ्री, 50, 100 मी. फ्लाई व 200 आईएम सहित कुल 6 रजत व 1 कांस्य, दिनेश गायरी ने 200 मी.फ्लाई 400 आई एम, 1500 मी. फ्री सहित 5 रजत व 200 बेक, 800 मी.फ्री सहित 3 कांस्य, रक्षित पालीवाल ने 50 मी. फ्री मे 1 कांस्य व रिले मे 1 रजत तथा बालिका वर्ग प्रथम मे चित्रांगी दशोरा ने 800 मी. फ्री मे 1 रजत, 100, 400 व 1500 मी. फ्री सहित कुल 6 कांस्य, हिया व्यास 50 मी. ब्रैस्ट मे 1 कांस्य व रिले मे 3 कांस्य सहित कुल 4 कांस्य प्राप्त किये।
बालिका वर्ग द्वितीय मे कीर्ति टांक ने 200, 400 फ्री व 50,100,200 मी. बैक स्ट्रोक सहित कुल 6 रजत, रिले मे 2 स्वर्ण, ईशिका रामस्नैही ने 50 मी. फ्री मे रजत व 100,200 मी. ब्रेस्ट में कांस्य रिले मे 2 स्वर्ण 1 रजत, गुन्ताश कौर ने 50 मी. फ्लाई, 200 आईएम मे 2 कांस्य व रिले मे 2 स्वर्ण 1 रजत पदक हासिल किये।
तितिक्षा पालीवाल ने 3 कांस्य, हनिष्का ने 2 कांस्य, आस्था ने 1 कांस्य, सुहास जैन ने 1 कांस्य व रजत, जयेशपुरी गास्वामी ने 2 रजत व 1 कांस्य पदक प्राप्त किये। जिला तैराकी संघ ने उदयपुर टीम के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीघ्र ही तैराको के सम्मान मे सम्मान समारोंह के आयोजन की घोषणा की।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal