वैदिक ब्रह्म सम्मेलन एवं ब्रह्म प्रतिभा सम्मान समारोह 14 जून को

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा राजस्थान द्वारा प्रतिवर्ष संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 14 जून 2017

 | 

वैदिक ब्रह्म सम्मेलन एवं ब्रह्म प्रतिभा सम्मान समारोह 14 जून को

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा राजस्थान द्वारा प्रतिवर्ष संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 14 जून 2017 को वैदिक ब्रह्म सम्मेलन एवं ब्रह्म प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उदयपुर के राजकीय फतह स्कुल के सभागार मेें किया जायेगा।

सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जोशी ने सम्मेलन की जानकारी देते हुए रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया की सनातन वैदिक संस्कृति की उद्दात्त परम्पराओ को अक्षुण रखने हेतु संगठन द्वारा प्रतिवर्ष भारत के विभिन्न राज्यो में इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन सम्पूर्ण भारत वर्ष में किया जाता है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम भारत के विभिन्न राज्यो में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय के पावन मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड , उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश के बाद अब राजस्थान में वीरो व अध्यात्म की भूमि उदयपुर में होने जा रहा है। वर्तमान की संक्रमणकालीन परिस्थितियों में जहाँ विखण्डनकारी ताकते राष्ट्रिय एकता व् अखण्डता और सामाजिक समरसता पर आघात करने को प्रयासरत है, ऐसे में संगठन द्वारा सामाजिक जागृति व् एकता और समरसता के प्रयासों की भावना को बलवती करने के पवित्र उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डे द्वारा वैदिक ब्रह्म सम्मेलन के दौरान गौ रक्षा, वेद प्रचार, राम जन्म भूमि, परशुराम जयंती अवकाश, राजस्थान में आदि शंकरचार्य बोर्ड, परशुराम विश्वविद्यालय, देवी – देवताओं की मूर्ति और पूजा सामग्री पर जीएसटी कर हटाने सहित कई मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा। इन सभी मुद्दों को लेकर राज्य भर में सगठन की रणनीति की दिशा तय की जायेगी। ऐसे कई विभिन्न मुद्दों को वैदिक ब्रह्म सम्मेलन में चर्चा हेतु रखा जा रहा है साथ ही इस पर प्रस्ताव पारित कर आगामी रणनीति के तहत पुरे राजस्थान में संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये जायेगे।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष अक्षय जोशी ने कहा की सम्मेलन का प्रारम्भ प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ माता की आरती, वेद पाठी पुरोहित वेद मन्त्रो के पाठन के साथ करेंगे। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय का मुख्य मार्गदर्शन रहेगा जिनमें वे विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों के अलावा वर्तमान राष्ट्रिय परिदृश्य में घट रही घटनाओ सहित संगठन की भूमिकाओं पर भी व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में वेदज्ञ गिरीश जोशी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवम् ब्रह्म सूत्र चिंतक टी आर जोशी , दिनेश भट्ट, डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री सहित विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि द्वितीय सत्र मे ब्रह्म गौरव सम्मान समारोह के तहत राजस्थान व् केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की दसवी कक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक से उत्तीर्ण हुये ब्राहम्ण विद्यार्थिया का संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया जायेगा। शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए सम्पूर्ण जिले से ऐसे 80 से ज्यादा बच्चों ने नामांकन करवाया है।

नरेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन मे शिरकत करने के लिए राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डे 13 जून को उदयपुर पहुंचेंगे। उनके उदयपुर पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों एवं विभिन्न मण्डलों द्वारा डबोक चौराहा, ठोकर चौराहा पर भव्य स्वागत किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News