हरियाणा में सब्जी बेचने वाले के बेटी ने रचा इतिहास, कड़ी मेहनत से क्रैक किया NEET एग्जाम
Udaipur Times, Success Story : कहते है की अगर मेहनत ज्यादा और इरादे सचे हो तो जवन में कोई भी मकाम हासिल करना मुश्किल नहीं है। अगर इंसान अपने कड़े इरादे बना कुछ भी काम करने की ठान ले तो वह जरूर पूरा कर सकता है। आज हम इसी मेहनत की कहावत को सच्च करने वाली हरियाणा के जींद जिले की बेटी आरजू की बात करने वाले है।
आरजू ने बताया कि जब वह छठी क्लास में थी तो उसके दादा को गले की बीमारी थी जिसको लेकर काफी जगह पर मेडिकल लेकर जाया गया लेकिन कोई इलाज नहीं मिला और उनकी आंखों के सामने दादाजी ने दम तोड़ दिया उसके बाद उन्होंने मन में ठानी की वह एक सफल डॉक्टर बनेगी जिससे गरीब लोगों को भी इलाज मिल सकेगा और हर बीमारी का गरीब लोग अच्छे से इलाज कर पाएंगे।
इसके लिए उन्होंने तुरंत मेहनत की 6 से 8 घंटे लगातार पढ़ाई की और कड़ी मेहनत के बाद नीट कि परीक्षा मे 6227 वा रेंक हासिल किया परिवार कि आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है पिता जी सब्जी बेचने का काम करते है दोस्त भी नाराज होते थे ज़ब उनको बर्थड़े पार्टी मे बुलाते थे लेकिन वह मना कर देती थी मन मे सिर्फ एक ही सपना था डॉक्टर बनने का।
आरजू के पिता ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है और परिवार मे तीन बच्चे है आरजू सबसे बड़ी बेटी है बचपन से ही आरजू पढ़ाई मे होशियार थी अच्छे मार्क्स आते थे बेटी ने डॉक्टर बनने कि चाहत बनाई तो बेटी के लिये दिन रात मेहनत कि अपनी सब्जी कि कमाई का पैसा अपनी बेटी कि पढ़ाई पर लगाया और आज उनकी बेटी ने सपना पूरा किया और नीट कि परीक्षा मे 6227 वा रेंक हासिल किया है हमें अपनी बेटी पर गर्व है।
