पंचवटी में वाहन अवरोधक नीचे गिरा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
आज यहाँ पंचवटी की पुलिया के पास, भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया अवरोधक एक अज्ञात गाड़ी की टक्कर से नीचे आ गिरा जिससे वाहनों की आवाजाही काफी समय तक बाधित रही, क्षेत्र की निवासियों ने मुश्किल से अवरोधक को सड़क के किनारे पर किया और एक तरफ से वाहनों का संचालन शुरू किया गया । […]
आज यहाँ पंचवटी की पुलिया के पास, भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया अवरोधक एक अज्ञात गाड़ी की टक्कर से नीचे आ गिरा जिससे वाहनों की आवाजाही काफी समय तक बाधित रही, क्षेत्र की निवासियों ने मुश्किल से अवरोधक को सड़क के किनारे पर किया और एक तरफ से वाहनों का संचालन शुरू किया गया । क्षेत्र के पार्षद के अनुसार, यह दूसरी बार हुआ है जब किसी वाहन की टक्कर से यह अवरोधक नीचे आ गिरा ।
पास ही स्थित रॉयल मोटर्स शोरूम के गार्ड के अनुसार, आज सुबह करीब 6 बजे, एक लोडिंग ट्रक के शहर के भीतर जाने की कोशिश में अवरोधक नीचे आ गिरा, क्षेत्र के पार्षद अजय पोरवाल ने बताया कि आये दिन भारी वाहनों की अवैध आवागमन एक चिंता का विषय है और जल्दी ही इस पर करवाई नहीं की गयी तो कोई बड़ा हादसा होने की संभावना हो सकती है ।
