UP-हरियाणा के वाहन चालकों की होगी बल्ले-बल्ले ! यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, जाने पूरा प्लान ?

 | 
UP-हरियाणा के वाहन चालकों की होगी बल्ले-बल्ले ! यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, जाने पूरा प्लान ?

Udaipur Times, New Flyover : वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर आई है। छिजारसी में लगने वाले जाम से निजात के बनने वाले फ्लाइओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की तैयार करेगा। मिली जानकारी के अनुसार, छह लेन के प्रस्तावित इस फ्लाईओवर का निर्माण नोएडा प्राधिकरण कराएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच) को पार कर सड़क को जोड़ने की संभावना इस डीपीआर में तलाशी जाएगी। ऐसा होने पर यह फ्लाईओवर छिजारसी के जाम के साथ एनएच पर व्यस्त समय पर फंसने वाले वाहनों को भी राहत देने का कार्य रकेगा।

जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित फ्लाईओवर एनएच से शुरू होकर सेक्टर-62ए को पार कर फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) मार्ग तक पहुंचेगा। इसकी लंबाइ करीब 3.2 किलोमीटर की होगी।

आइआइटी रुड़की की टीम परियोजना के तकनीकी पहलुओं, डिजाइन, यातायात के दबाव और सड़क कनेक्टिविटी का अध्ययन कर डीपीआर तैयार करेगी।

छिजारसी का मुख्य मार्ग नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वालों को जोड़ता है। यहां एनएच-9 उतरने और FNG मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव एक स्थान पर बढ़ता है। व्यस्त समय में सुबह व शाम यहां वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, छह लेन का फ्लाईओवर बनने से वाहनों को चौराहे और सड़क के दूसरे हिस्सों पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी। गाजियाबाद, इंदिरापुरम और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News