सड़क पर स्थाई रुप से खड़े वाहन हटेंगे
जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने आदेश जारी कर शहर की विभिन्न सड़कों पर स्थाई रुप से खड़े एवं ब्रेक डाउन वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही करें। जो अपना वाहन वापस लेना चाहें उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला जाए और जो वाहन कोई नहीं ले जाता उन्हे नियमानुसार नीलाम कर दिया जाए।
| Jan 19, 2017, 00:49 IST
जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने आदेश जारी कर शहर की विभिन्न सड़कों पर स्थाई रुप से खड़े एवं ब्रेक डाउन वाहनों को हटाने को कहा है। नगर निगम आयुक्त एवं नगर विकास प्रन्यास के सचिव को आदेश दिया गया है कि वे अपने ऐसे वाहनों पर नोटिस चस्पा कर वाहन मालिकों को पांच दिन में वाहन हटाने को कहें।
उक्त समयावधि के पश्चात खड़े वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही करें। जो अपना वाहन वापस लेना चाहें उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला जाए और जो वाहन कोई नहीं ले जाता उन्हे नियमानुसार नीलाम कर दिया जाए। वाहन सुपुर्द करते समय वाहन मालिक को फिर से सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने को पाबंद किया जाए।
जिला मजिस्ट्रेट ने यह माना कि ऐसे वाहनों से मार्गाधिकार एवं पार्किंग में बाधा उत्पन्न होती है तथा इनकी आड़ में आपराधिक गतिविधियों की आशंका भी रहती है। दुर्घटना होने की संभावना भी ऐसे वाहनों से होती है।
