120 KM की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे वाहन, 4 राज्यों को जोड़ने वाला नया एक्सप्रेसवे जल्द होगा तैयार !

 | 
120 KM की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे वाहन, 4 राज्यों को जोड़ने वाला नया एक्सप्रेसवे जल्द होगा तैयार !

Udaipur Times, New Expressway : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इससे बिहार से पश्चिम बंगाल की यात्रा पहले आसान होने वाला है। जानकारी के अनुसार गया से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को मोटा फायदा मिलेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल सडक़ मार्ग से यह सफर पूरा करने में 9 घंटे से ज्यादा का समय लगता है, लेकिन एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद यह 5 घंटे में ये सफर पूरा कर सकेंगे। इससे समय के साथ तेलकी बचत होगी। New Expressway

जानकारी के मुताबिक यह एक 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा, इसे 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों के चलने के लिए डिजाइन कर दिया गया। रोड पर न तो काफी सारे स्पीड ब्रेकर होंगे और न ही ट्रैफिक सिग्नल, इससे लंबी दूरी का सफर और सुगम तरीके से पूरा किया जा सकेगा, इससे यात्रियों को बीच-बीच में रुकने की जरूरत भी कम पड़ेगी। New Expressway

वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का आपसे में जुड़ाव काफी बढ़ जाएगा, इसका निर्माण 7 चरणों में होने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से कई प्रदेशों के बीच सडक़ संपर्क और मजबूत होने वाला है। साथ ही व्यापार, पर्यटन और माल ढुलाई के क्षेत्र में भी तेजी आने की उम्मीद है। New Expressway

जानकारी के अनुसार यह एक्सप्रेसवे बिहार के भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद और गया जैसे महत्वपूर्ण जिलों से होकर गुजरेगा। इससे इन जिलों के लोगों को बेहतर सडक़ सुविधा मिलेगी। 

स्थानीय व्यापारियों, किसानों और उद्योगों को भी फायदा होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश और रोजगार के अवसर बढऩे की संभावना है। यह प्रोजेक्ट 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News