डीपी ज्वेलर्स पर वजन तोलने की असत्यापित मशीनों की जांच

डीपी ज्वेलर्स पर वजन तोलने की असत्यापित मशीनों की जांच, प्रमुख शासन सचिव अग्रवाल ने मौके पर ही दिए अभियोग दर्ज कराने के निर्देश,इसी क्रम में जांच दल द्वारा बूझड़ा स्थित फतहगढ़ पैलेस होटल ‘बार‘ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां ‘पेग मापक एवं बेलेन्स सत्यापित नहीं पाए गए। वहीं सत्यापन सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं थे। प्रतिष्ठान के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराते हुए जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

 | 

डीपी ज्वेलर्स पर वजन तोलने की असत्यापित मशीनों की जांच

राज्य के उपभोक्ता मामलात विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बुधवार को उदयपुर के डीपी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के आकस्मिक निरीक्षण में गैर सत्यापित 5 वजन तोलने की मशीनें पाए जाने पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान द्वारा 4 मशीनों का भौतिक सत्यापन के लिए आवेदन किया हुआ था जबकि वहां 9 मशीनें प्रयुक्त की जा रही थी। जिन्हें विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान जिला रसद अधिकारी जयमल राठौड़, सहायक नियंत्रक (विधिक माप विज्ञान) मनीष भटनागर तथा जिला उद्योग अधिकारी भगवानदास महावर मौजूद थे।

डीपी ज्वेलर्स पर वजन तोलने की असत्यापित मशीनों की जांच

विशाल फिलिंग स्टेशन पर वितरण संबंधी जांच

श्री अग्रवाल ने प्रतापनगर स्थित विशाल फिलिंग स्टेशन पर वितरण मात्रा संबंधी आकस्मिक जांच की जहां यंत्र सही पाए गए एवं सभी मापक यंत्रों का सत्यापन व प्रमाण पत्र आदि आदिनांक पाये गये। उन्होंने अधिकारियों को सतत तौर पर प्रतिष्ठानों की जांच के निदेश दिए ताकि सरकारी अधिनियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित हो।

फतहगढ़ पैलेस पर बार का निरीक्षण

इसी क्रम में जांच दल द्वारा बूझड़ा स्थित फतहगढ़ पैलेस होटल ‘बार‘ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां ‘पेग मापक एवं बेलेन्स सत्यापित नहीं पाए गए। वहीं सत्यापन सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं थे। प्रतिष्ठान के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराते हुए जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भविष्य में सत्यापन पश्चात ही बार संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News