हरियाणा में वेटरनरी डॉक्टर रिश्वत लेता गिरफ्तार, 28 हजार रुपए लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के कैथल में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुओं के डॉक्टर (वेटरनरी डॉक्टर) को 28 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर की ड्यूटी पट्टी अफगान में है।
जैसा की बताया जा रहा है कि इस संबंध में गांव सोंगरी के एक व्यक्ति ने ACB टीम को शिकायत दी थी कि उसकी केथल में प्रताप गेट पर डेयरी है। वह भैंसों का लोन करवाना चाहता था। लोन करवाने की एवज में वीएलडीए अंकुर ने उससे रुपए की मांग की है ।
इस संबंध में डेयरी संचालक ने ACB टीम को शिकायत दी। ACB टीम ने मिली शिकायत के आधार पर तुरंत एक्शन लिया और ट्रैप बिछा कर डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ACB टीम की ओर से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पकड़े गए डॉक्टर के अलावा कोई और भी इसमें शामिल था या नहीं।
मिली जानकारी के अनुसार, कैथल ACB इंस्पेक्टर सूबे सिंह की टीम द्वारा समय करीब शाम करीब साढ़े 3 बजे आरोपी को पकड़ा गया। उसने शिकायतकर्ता को कैथल विश्वकर्मा चौक पर बुलाया था और जैसे ही 28 हजार रुपए की रिश्वत लेने लगा तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। टीम वीएलडीए को ACB कार्यालय में ले गई और आगामी कार्रवाई कर रही है।
