राजसमंद में पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत

 | 
Rajsamand pashu chikitsalay

 

Udaipur Times, Rajsamand News: विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मेहता मगरी, धोइंदा में राज्य सरकार द्वारा बजट में स्वीकृत 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को सशक्त बनाने और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। Rajsamand News

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। नए बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण से पशुओं के उपचार, टीकाकरण, रोग नियंत्रण तथा अन्य पशु चिकित्सा सेवाएं अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से उपलब्ध होंगी। इससे पशुपालकों को समय पर उपचार की सुविधा मिलेगी तथा पशुधन संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। Rajsamand News

कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सविता सनाढ्य, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत, पूर्व सभापति महेश पालीवाल, सुरेश पालीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र टेलर, मंडल महामंत्री रजनीकांत साहू, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार सिंह तथा उपनिदेशक सतीश शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। Rajsamand News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News