पशु चिकित्सकों का सामूहिक अवकाश

राजस्थान पशु चिकित्सक संघ के सभी चिकित्सकों ने वेतन विसंगति के विरोध में आज पुरे राज्य में सामूहिक अवकाश रखा, साथ ही सभी ने काली पट्टी लगाकर सरकार का विरोध किया।

 | 

पशु चिकित्सकों का सामूहिक अवकाश

राजस्थान पशु चिकित्सक संघ के सभी चिकित्सकों ने वेतन विसंगति के विरोध में आज पुरे राज्य में सामूहिक अवकाश रखा, साथ ही सभी ने काली पट्टी लगाकर सरकार का विरोध किया।

राजस्थान पशु चिकित्सक संघ, उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. दिनेशचन्द्र सारडा ने बताया कि सकल घरेलु उत्पादों में 10 प्रतिशत योगदान व विषम परिस्थितियों के बावजूद भी सरकार इनकी समस्या नहीं सुन रही हैं।

सारडा ने बताया कि मानव चिकित्सकों समान उनकी पदोन्नति व वेतनमान अभी तक नहीं बढ़ाया गया है; इसके लिए पशु चिकित्सक लम्बे समय से आन्दोलन कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो 22 जुलाई को सभी पशु चिकित्सक रामनिवास बाग़, जयपुर में इकट्ठे होकर प्रदर्शन करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News