पशु चिकित्सा अधिकारी से बनीं IAS अफसर, यूट्यूब की मदद से खुद पढ़ाई कर क्लियर किया UPSC

 | 
पशु चिकित्सा अधिकारी से बनीं IAS अफसर, यूट्यूब की मदद से खुद पढ़ाई कर क्लियर किया UPSC

Udaipur Times, IAS Officer Akanksha Anand : डॉ. आकांक्षा आनंद का वेटनरी (पशु चिकित्सक) से IAS अधिकारी बनने का सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रवीण कुमार स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता पुष्पा कुमारी बख्तियारपुर में शिक्षिका हैं। आकांक्षा ने शुरुआत में चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाया और पटना पशु चिकित्सा महाविद्यालय (2015-2020 बैच) से गोल्ड मेडल के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 

वेटनरी में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद UPSC की तैयारी शुरू कर दी 

आकांक्षा ने वेटनरी में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। शुरू से ही उनका मन IAS अफसर बनने का था। इसी दौरान, उन्हें सीतामढ़ी में पशु चिकित्सा अधिकारी की नौकरी मिल गई, लेकिन उन्होंने IAS की तैयारी जारी रखी। 

पीजी में मिल रहा था सर्जरी का मौका

अपनी UPSC जर्नी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने बताया कि एक समय ऐसा आया कि जब यह तय करना था कि वेटनरी में पीजी करके करियर को सेफ करूं। उन्हें पीजी में सर्जरी मिल रहा था। जो कि बेस्ट था लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने दिल की सुनी और सुरक्षित मौका छोड़कर यूपीससी को चुना।

UPSC में पहला प्रयास रहा असफल

UPSC (UPSC) की परीक्षा में उनका पहला प्रयास असफल रहा। लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्होंने सेल्फ स्टडी और मार्गदर्शन के लिए यूट्यूब वीडियो का सहारा लिया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों से स्टडी मेटरियल भी मंगवाई। 

UPSC  2022 परीक्षा ऑल इंडिया 205 रैंक से पास की

आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC (UPSC) 2022 परीक्षा ऑल इंडिया 205 रैंक से पास की। उनका सेलेक्शन IAS के लिए हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News