वी एच पी कार्यकर्ताओं ने जलाया विधायक ओवसी का पुतला
विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओ ने आज शाम यहां सुरजपोल चौराहे पर मजलिस-ए-इतेहादुल मुसलमीन हैदराबाद के विधायक अकबरूदीन ओवैसी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विश्व हिन्दु परिषद के केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य गौरव माथुर ने बताया कि ओवैसी ने 24 दिसंबर को आदिलाबाद के एक जलसे में एक भाषण में खुलेआम मुसलमानो को हिन्दुओं के खिलाफ उकसाया था व धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज शाम यहां सुरजपोल चौराहे पर मजलिस-ए-इतेहादुल मुसलमीन हैदराबाद के विधायक अकबरूदीन ओवैसी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिन्दु परिषद के केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य गौरव माथुर ने बताया कि ओवैसी ने 24 दिसंबर को आदिलाबाद के एक जलसे में एक भाषण में खुलेआम मुसलमानो को हिन्दुओं के खिलाफ उकसाया था व धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
ओवैसी के बयान पर गुस्साए कार्यकर्ताओं द्धारा पुतला जलाने के साथ आहवान किया की अकबरूदीन ओवैसी को समाज से बेदखल किया जाए।
