VIDEO | दिनदहाड़े हाथीपोल में शोरूम से सामान पार

उदयपुर शहर में अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में बढ़ती चैन स्नैचिंग, छीना झपटी और चोरिया लगातार बढ़ती जा रही है। चोरो के हौंसले इतने बुलंद है की दिन दहाड़े ही व्यापारियों की आँख में धूल झोंककर चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे है। इसकी बानगी कल हाथीपोल स्थित हेंडीक्राफ्ट शोरूम से शातिर चोरो ने दिनदहाड़े धातु की बानी कीमती मूर्ति पर हाथ साफ़ कर दिया। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।

The post

 | 

शोरूम के संचालक ने बताया की कल शाम तकरीबन 5 बजे एक महिला और एक युवक उनके शोरूम पर आये और आठ से दस हज़ार के बीच कोई गिफ्ट आर्टिकल बताने को कहा। महिला और युवक ने काफी देर तक उनको बातों में उलझाए रखा। इस बीच शोरूम के मालिक ने युवक को प्रथम तल पर सामान दिखने ले गया। जबकि महिला नीचे ही रुक गई। इसी दरमियान महिला ने मौका पाकर तकरीबन दस हज़ार रूपये की लागत वाली मूर्ति को अपनी साड़ी में छुपा लिया (जो की सीसीटीवी में साफ नज़र आ रहा है), और पुनः लौट कर आने की बात कह कर दोनों वहां से खिसक लिए।

बाद में शक होने पर जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो शोरूम मालिक को चोरी की घटना का पता चला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हाथीपोल थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। शोरूम मालिक ने यह भी बताया की दोनों चेहरे मोहरे और बोली चाली से यूपी बिहार के लग रहे थे। फिलहाल पुलिस तफतीश में जुटी हुई है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News