रविवार को होगा साइलेंट लव गाने का वीडियो लॉन्च

करण राम फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सहयोग से शहर के युवा करण माधवानी पर बन रही वीडियो साइलेंट लव को रविवार को ब्लू फैदर होटल एंड स्पा में आयोजित एक समारोह में यू-ट्यूब पर लाॅन्च किया जायेगा।

 | 

करण माधवानी ने बताया कि सालेन्ट लव की कहानी मूक बधिर युवक-युवती के बीच पनपे प्यार के इर्द गिर्द घूमती है। गाने का फिल्मांकन मेवाड़ गढ़ होटल, ऐश्वर्या कॉलेज, रानी रोड और अम्बावगढ़ पर किया गया है। इस गाने का महत्व मूक बधिर बच्चों एवं युवाओं को समाज के साथ खड़ा होने के लिए प्रेरित करेगा। इसे रात 9 बजे यू-ट्यूब पर इनके चैनल करन राम फिल्म्स प्रोडक्शन पर अपलोड किया जाएगा।

एम स्क्वायर प्रोडक्शन एडं इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि गाने की कहानी चंदन सिंह राठौड़ ने लिखी है इसका निर्देशन और फिल्मांकन राज स्टूडियो से राज सेन और महेश सेन ने किया है। वीडियों में केन्द्रीय भूमिका करण माधवानी और सोनल जायसवाल ने निभायी है। ये मूक बधिर युगल जोड़े का किरदार निभा रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News