ब्ल्यू व्हेल गेम से बचने हेतु जागरूकता फैलायेगा वीडियो
एम स्क्वायर प्रोडक्शन ने वैश्विक स्तर पर ब्ल्यू व्हेल गेम के बढ़ते प्रभाव के कारण उसमें जकड़ते जा रहे बालकों एवं युवाओं को बचाने के लिये शीघ्र ही एक वीडियों लाॅन्च करेेगा,जिसकी शूटिंग जारी है।प्रोडक्शन के मुकेश माधवानी ने बताया कि जनहित में बनाये जा रहे इस वीडियों में यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार यह गेम बच्चों को अपनी ओर खींच कर उन्हें मौत के मुंह में धकेल रहा है।
एम स्क्वायर प्रोडक्शन ने वैश्विक स्तर पर ब्ल्यू व्हेल गेम के बढ़ते प्रभाव के कारण उसमें जकड़ते जा रहे बालकों एवं युवाओं को बचाने के लिये शीघ्र ही एक वीडियों लाॅन्च करेेगा,जिसकी शूटिंग जारी है। प्रोडक्शन के मुकेश माधवानी ने बताया कि जनहित में बनाये जा रहे इस वीडियों में यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार यह गेम बच्चों को अपनी ओर खींच कर उन्हें मौत के मुंह में धकेल रहा है। माधवानी ने बताया कि यह कोई एप नहीं है। ट्विटर एवं अन्य के जरिये मिलने वाले चेलेन्ज को किसी भी प्रकार स्वीकार नहीं करने पर भी जोर दिया जाएगा।
उन्होेंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को जागरूक करने के लिये इस वीडियों को यू-ट्यूब पर लाॅन्च किया जाएगा। वीडियों में मुख्य कलाकार के रूप में डॅा.स्वीटी छाबड़ा, खुशी छाबड़ा एवं डाॅ. अरविन्दरसिंह मुख्य भूमिका निभायेंगे। इस तरह के 4 वीडियों बनायें जाऐंगे। वीडियों के निर्देशक सिने स्पेक्ट्रम के कुणाल चुघ है।