बाबा स्मृति क्रिकेट मैच में विधा भवन सोसायटी विजयी
कलाविद गोवेर्धनलाल जोशी 'बाबा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता' विधा भवन सोसायटी की टीम ने 17 रनों से जीत ली।

कलाविद गोवेर्धनलाल जोशी ‘बाबा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता’ विधा भवन सोसायटी की टीम ने 17 रनों से जीत ली।
यहाँ विधा भवन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ग्राउण्ड पर रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में विधा भवन सोसायटी और विधा भवन विधा बन्धु संघ की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए विधा भवन सोसायटी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन बनाये। इसमें आशुतोष ने सात चौकों की मदद से 45 रन व कैलाश ने 24 रन बनाये। रवि ने 3 तथा विवेक, हरीश व चित्रांग ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में विधा बन्धु संघ की टीम 119 रन ही बना सकी। इसमें छह चौकों की मदद से हरीश आहूजा के 41 रन व दो चौके व एक छक्के की मदद से विजय टाँक के 35 रन शामिल हैं। कुलदीप, प्रसून व विक्रम ने 2-2 विकेट लिये।
समापन समारोह में विधा भवन सोसायटी के अध्यक्ष रियाज़ तहसीन, मुख्य अतिथि डॉ. एफ.एस. मेहता तथा विशिष्ट अतिथियों रामकुमार खमेसरा, सुभाष सिंघवी व दिलीप गलूणिडया ने विजेता टीम के कप्तान प्रसून कुमार, उप विजेता टीम के कप्तान विवेक शर्मा तथा सभी खिलाडि़यों को पारितोषिक भेंट किए।
अम्पायर इन्दरसिंह राणा व रामप्रसाद नायक एंव स्कोरर केशव दवे थे। प्रारम्भ में, उधोगपति सुभाष सिंघवी ने मैच का उद्घाटन किया। सोसायटी की टीम के कप्तान प्रसून कुमार व विधा बंधु संघ की टीम के कप्तान विवेक शर्मा ने खिलाडि़यों का परिचय करवाया।