‘बाबा’ स्मृति क्रिकेट मैच में विद्या बन्धु संघ विजयी

कलाविद् गोवर्द्धनलाल जोशी ‘बाबा’ स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता विद्या भवन विद्या बन्धु संघ की टीम ने 8 विकेट से जीत ली।

 | 
‘बाबा’ स्मृति क्रिकेट मैच में विद्या बन्धु संघ विजयी

कलाविद् गोवर्द्धनलाल जोशी ‘बाबा’ स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता विद्या भवन विद्या बन्धु संघ की टीम ने 8 विकेट से जीत ली।

विद्या भवन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ग्राउण्ड पर आज आयोजित प्रतियोगिता में विद्या भवन सोसायटी और विद्या भवन विद्या बन्धु संघ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए विद्या भवन सोसायटी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाये।

इसमें गौरव ने 26 रन व गौराँग ने चार चौकों की मदद से 24 रन का योगदान दिया। प्रवीण ने 3 तथा हरीश ने 2 विकेट लिए। जवाब में विद्या बन्धु संघ की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में 133 रन बना लिये। इसमें छह चौकों की मदद से चित्राँग ने 35 रन, हरीश ने 28 व प्रवीण ने 27 रन का योगदान दिया। कुलदीप व हितेश ने 1-1 विकेट लिये।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य जनजातीय विकास निगम के मुख्य प्रबन्धक लियाकत हुसैन ने विजेता टीम के कप्तान विवेक शर्मा व उप विजेता टीम के कप्तान प्रकाश सुन्दरम् को ट्रॉफी प्रदान कीं।

विवेक शर्मा के सौजन्य से सभी खिलाडि़यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अम्पायर इन्दरसिंह राणा व राजवीर मीणा थे, जबकि स्कोरर रामप्रसाद नायक थे। प्रारम्भ में, डॉ. योगेश जोशी ने मैच का उद्घाटन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News